ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
विदेश

जेलेंस्की ने कहा- अब आ गया रूस के साथ बातचीत का समय, वर्ना…

कीव। अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते शुक्रवार को यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई। यहां सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया है कि रूसियों द्वारा मारियुपोल थिएटर पर बमबारी के चलते लगे मलबे के ढेर से अब तक 130 लोगों को बचाया गया है। उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि किसी भी मौत की कोई जानकारी नहीं है। ज़ेलेंस्की ने कहा- और मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने, खासकर मॉस्को में। शांति पर सार्थक बातचीत हो, रूस के लिए अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है। अब मिलने और बात करने का समय आ गया है। यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है अन्यथा, रूस का नुकसान इतना बड़ा होगा कि कई पीढ़ियां उसे सुधार नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा कि क्रीमिया की जब्ती की अनिवर्सरी के सिलसिले में आज मास्को में काफी कुछ कहा गया। बड़ी रैली हुई और मैं एक डीटेल पर ध्यान देना चाहता हूं। बताया गया है कि रूस की राजधानी में हुई रैली में कुल 200,000 लोग शामिल थे। सड़कों पर 100,000, स्टेडियम में लगभग 95000 और लगभग इतनी ही संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन पर आक्रमण में शामिल थे। मॉस्को के उस स्टेडियम में 14000 लाशों और दसियों हज़ार घायल और अपंग लोगों की कल्पना कीजिए। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं हो सकता है। उन्होंने वहां की जनता को ये तथ्य स्वीकार करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button