ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
देश

वैक्सीन पर बदले अखिलेश यादव के सुर, अब बोले- गरीबों के टीकाकरण की तारीख घोषित हो

लखनऊ। कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना सुर एक बार फिर बदल दिया है। अब वह गरीबों के टीकाकरण की तिथि तय करने की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस का टीकाकरण एक संवेदनशील प्रक्रिया है। इसी कारण देश तथा प्रदेश की भाजपा सरकार इसे कोई सजावटी-दिखावटी इवेंट न समझे। इसको अग्रिम पुख़्ता इंतजामों के बाद ही शुरू करे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोगों के जीवन का विषय है, अत: इसमें बाद में सुधार का खतरा नहीं उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख घोषित हो।

इससे पहले शनिवार देर रात अखिलेश यादव ने कहा था कि हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कि कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार वैक्सीन मुफ्त लगवाएगी।

अखिलेश यादव इससे पहले शनिवार को दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस वैक्सीन ना लगवाने की बात कहकर घिरे थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि वो भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे क्योंकि भाजपा की वैक्सीन में उन्हेंं भरोसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब अपनी सरकार आएगी तो सबको वैक्सीन लगवाएंगे। उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई। अखिलेश यादव के बयान की चारों तरफ आलोचना हो रही थी।

Related Articles

Back to top button