ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
मनोरंजन

Box Office Collection: वीकेंड में धमाकेदार ओपनिंग के साथ कंगना-राजकुमार की जोड़ी ने कमाए इतने करोड़

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर मूवी ‘जजमेंटल है क्या’. जैसे कि आप जानते ही हैं कि रिलीज से पहले इस फिल्म को कई विवादो से गुजरना पड़ा है। उसके बाद जाकर इस फिल्म को रिलीज किया गया है। इसे फिल्म एनालिस्ट और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

वीकेंड पर फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ ने अच्छी खासी कमाई की है। आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुदी ने किया है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। जिसमें की फिल्म ने पहले दिन 5.20 करोड़, दूसरे दिन 8.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ने करीब 9 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म ने असल में कितने करोड़ कमाए हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत और राजकुमार राव  की एक्टिंग इस फिल्म में देखने लायक है। दोनों ने ही बेहतरीन एक्टिंग कर दर्शकों को लुभाया है। फैंस कंगना रनौत की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, राजकुमार राव भी इसमें पीछे नहीं हैं। फिल्म में कंगना रनौत को एक मानसिक बीमारी होती है जिसका फायदा राजकुमार राव उठाते नजर आते हैं। हालांकि, कंगना मानसिक बीमारी होते हुए भी अपनी बहन, जो कि लंदन में रहती हैं, उनकी जान बचाने में कामयाब रहती हैं। फिल्म की पूरी कहानी क्या है इसके लिए आप फिल्म देखने अपने पास के सिनेमाघर में जा सकते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है, ये तो समय ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button