ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मनोरंजन

Box Office Collection: कृति संग कोई कमाल नही दिखा पाए दिलजीत दोसांझ, तीसरे दिन हुआ बुरा हाल

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अफसोस की बात तो ये है कि दिलजीत दोसांझ और कृति की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल साबित हुई। यही नही बल्कि ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ ही है। जिसे देखकर यही लगता है कि फिल्म ज्यादा देर तक सिनेमाघरों में नही चल पाएगी।

फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। फिल्म ने पहले दिन केवल सवा करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म 2 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही। ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा भी नहीं उठा सकी और फिल्म ने रविवार को केवल 2-3 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया।

‘अर्जुन पटियाला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या ने भी दस्तक दी थी। कंगना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। यही कारण है कि इस फिल्म के कारण अर्जुन पटियाला की कमाई पर खासा असर पड़ा है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा था, ”मैं मानता हूं कि कॉमडी एक कठिन विषय है। लोगों को हंसाना आसान नहीं होता है। पंजाबी फिल्मों में मैं अपनी राय भी देता हूं, लेकिन हिंदी फिल्मों में ऐसा नहीं है। हिंदी पर मेरी अच्छी पकड़ नहीं है। पंजाबी फिल्मों के कुछ डायलॉग मैं अपने अंदाज में बोलकर मजाकिया बना सकता हूं। हिंदी में जो भी मुझे निर्देश दिया जाता है, मैं वही करता हूं। हिंदी में मैंने पहले कभी कॉमेडी भी नहीं की है। इसके पहले भी कई शानदार फिल्मों का निर्माण हो चुका है। मुझे किसी भी फिल्म को हां या न करने में केवल दो मिनट ही लगते हैं और मैंने इस फिल्मों को करने के लिए 2 मिनट में ही हां कर दी थी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button