ब्रेकिंग
10 रुपए की सिगरेट नहीं देने पर दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अब पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा आरोप... सरेराह घोंपा चाकू, जाते-जाते काट ले गए प्राइवेट पार्ट; पुलिस की थ्योरी के बाद भी क्यों उलझी मर्डर मि... दिल्ली में यहां बनेगा स्काईवॉक, मेट्रो, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पहुंचना होगा आसान सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 1500 टूरिस्ट फंसे, 8 पर्यटकों की तलाश भी रोकी इंतजार खत्म, इस दिन आएगा ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फाइनल सीजन, पर यहां तगड़ा ट्विस्ट है 11 साल से मुंबई इंडियंस को जीत का इंतजार… क्वालिफायर 2 जीतने के लिए बदलना होगा इतिहास क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर? आज से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, क्या बदलना होगा फोन? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी! पाकिस्तान फैला रहा आतंकवाद, सिंधु जल संधि के लिए वो खुद जिम्मेदार- एक और मंच पर भारत ने किया बेनकाब
टेक्नोलॉजी

Twitter Fleets फीचर ग्लोबली हुआ लॉन्च, पोस्ट की गई फोटो और वीडियो खुद-ब-खुद हो जाएंगी गायब

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने जून में फ्लीट फीचर को टेस्टिंग के तौर पर भारत, दक्षिण कोरिया, इटली और ब्राजील में जारी किया था। अब कंपनी ने इस फीचर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस फीचर के जरिए फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, जो 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस फीचर का उपयोग कितने यूजर्स कर रहे हैं।

Twitter के डिजाइन डायरेक्टर Joshua Harris ने कहा है कि हमने यह देखा है कि हमारे यूजर्स अपने विचार फ्लीट फीचर के जरिए दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं। वहीं, यह फीचर हमारे सभी यूजर्स के बहुत काम आ रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि हम इसके अलावा एक और नए फीचर पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम ऑडियो स्पेस है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी विषय पर बहस कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है।

Twitter Fleets फीचर

यूजर्स द्वारा पोस्ट की गई फोटो और वीडियो Fleets ट्वीटर ऐप में सबसे ऊपर इंस्टाग्राम स्टोरी की तरह दिखती हैं। फ्लीट फीचर के जरिए शेयर की गई सभी फोटो और वीडियो 24 घंटे बाद खुद-ब-खुद गायब हो जाती हैं। वहीं, इस फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स कर सकते हैं।

Twitter का नया फीचर

आपको बता दें कि ट्विटर ने पिछले महीने यानी नवंबर में Topics फीचर लॉन्च किया था। यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। नया Topics फीचर लोगों को फॉलो करने और अपनी पंसदीदा फील्ड के लोगों के साथ वर्चुअल तरीके से जुडने में मदद करता है। इससे यूजर्स को अपनी टाइमलाइन पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर कंटेंट मिलता है। आसान शब्दों में कहें, तो जब यूजर किसी टॉपिक को Twitter पर फॉलो करेगा, तो उसे उसी फील्ड के एक्सपर्ट के अकाउंट, और वेब पेज दिखेंगे।

मतलब यूजर को अपने प्रोफेशन, पसंद और पहचान के लोगों को एक-एक करके सर्च और फॉलो नही करना होगा। अगल आप बॉलीवुड टॉपिक डालेंगे, तो बॉलीवुड से जुड़े लोगों के पेज और अकाउंट मिल जाएंगे। अगर यूजर Twitter पर अपने पसंदीदा ब्रांड, स्पोर्ट टीम और शहर का चुनाव करता है, तो Twitter यूजर को उसी फील्ड के ट्वीट मिलेंगे। वही अगर आप हिंदी में टॉपिक फॉलो करेंगे, तो आपको हिंदी में उपलब्ध कई सारे टॉपिक और अकाउंट मिलेंगे। साथ ही एक्सपर्ट और फैंस के अकाउंट का सजेशन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button