ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

हार के बाद बड़े नेताओं से नाराज राहुल गांधी, कांग्रेस ने कहा- सब फर्जी है

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर अड़े होने चलते शनिवार को पार्टी के कई और नेताओं ने अपना समर्थन जताते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया। इससे पहले शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कई सचिवों, कई राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए अथवा इस्तीफे की पेशकश की। वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी की नााजगी वाली खबरों को फर्जी बताया है। कांग्रेस ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिनमें राहुल ने कई बड़े नेताओं द्वारा हार की जिम्मेदारी नहीं लेने और अपने पदों पर बने रहने की बात कही थी और नाराजगी जताई थी।

कांग्रेस ने कहा कि राहुल ने ऐसा कुछ नहीं कहा है, यह सब फर्जी है। हालांकि राहुल की इस नाराजगी के बाद से ही कई नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रमुख नाना पटोले ने गांधी को अपना इस्तीफा भेजा और अपने तहत संगठन को भंग कर दिया। उधर, पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने भी गांधी के प्रति समर्थन जताते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस के सचिव और राजस्थान के सह प्रभारी तरुण कुमार ने भी इस्तीफा दिया है। प्रताप सिंह बाजवा ने पार्टी के विदेश मामलों के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कई और लोगों के भी इस्तीफे की खबर है। दिल्ली कांग्रेस के नेता राजेश लिलोठिया, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने गांधी के समर्थन में इस्तीफा देने को लेकर हस्ताक्षर मुहिम शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक इस पर कई पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं जिनमें ज्यादातर कनिष्ठ लोग शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button