ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

दंगल गर्ल जायरा वसीम का बॉलीवुड को बड़ा झटका, इस Emotional पोस्ट से कहा अलविदा

हिंदी फिल्म दंगल से फेम एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विनर जायरा वसीम का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में भी शुमार हैं। जायरा वसीम की बहुत कम समय में बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। फिल्म दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में जायरा की दमदार एक्टिंग ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसे जानकर शायद आप भी थोड़ा चकरा ही जाएँ।

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जायरा वसीम ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया जिसे जान हर कोई हैरान है। जायरा वसीम के बॉलीवुड को अचानक अलविदा कह देने पर तमाम सितारों समेत उनके फैन्स को झटका दिया है।

हाल ही में जायरा वसीम ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक इमोशनल नोट पोस्ट कर के बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है। जायरा ने अपने पोस्ट में बताया है कि 5 साल पहले उनके बॉलीवुड में कदम रखने के फैसले ने किस तरह उनकी लाइफ को बदल दिया है उनको जो भी पहचान मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला है लेकिन जायरा का मानना है कि एक्ट्रेस बनने की वजह से वो अपने इस्लाम धर्म से दूर होती जा रही हैं।

जायरा के पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि पांच सालों से वो किस तरह अपनी अत्मा से लड़ रही हैं। एक कामयाब पहचान मिलने के बाद भी वो खुश नहीं हैं लेकिन ये वो पहचान नहीं है जो वो अपनी जिंदगी से चाहती हैं और इस बात का उन्हें एहसास हो गया है।

जायरा ने अपनी पोस्ट में साफ साफ शब्दों में बताया है कि लंबे समय से उन्हें ऐसा लगा रहा है कि वो कुछ और ही बनने की जद्दोजहद कर रही हैं लेकिन उन्हें एहसास हो गया है कि उनकी नई लाइफस्टाइल, फेम और कल्चर में वो खुद को फिट तो कर सकती हैं, लेकिन वो इस प्लेटफ़ॉर्म के लिए नहीं बनी हैं।

जायरा को लगता है कि फिल्म इंड्स्ट्री से जुड़ने पर वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रही हैं लेकिन वो बीते कुछ समय से खुद को समझाने की कोशिश कर रही थीं कि वो जो कर रही हैं वो सब सही है लेकिन उन्हें आखिरकार समझ आ गया है कि अपने धर्म इस्लाम की बताई हुई राह पर चलने में वो एक बार नहीं बल्कि 100 बार असफल रहीं हैं।

जायरा ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि वो अपनी छोटी से जिंदगी में इतनी लंबी लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं और वो बहुत सोच समझकर बॉलीवुड को अलविदा कहने का फैसला ले रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button