ब्रेकिंग
Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व... Bilaspur City Bus Service: जनवरी से शहर में शुरू होगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 15 रूटों पर ह... दुनियाभर में छाया Apple का जादू: लेकिन क्या आप जानते हैं iPhone में 'i' का असली मतलब? Pitru Paksha 2026 Ashtami: अष्टमी श्राद्ध पर नारियल और तिल के तेल का प्रयोग क्यों है वर्जित? जानें न... Blood Cancer Diagnosis: सीबीसी टेस्ट, बायोप्सी या बोन मैरो? जानें ब्लड कैंसर की सटीक जांच और आधुनिक ... Salman Khan Maatrubhumi Release: गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सरकार से मिली हरी झंड...
देश

इन कारणों से सोनिया गांधी कुछ समय के लिए रह सकती हैं दिल्ली से दूर

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि सोनिया चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही हैं। यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी गई है। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई शिफ्ट हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से बाहर जा सकती हैं। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से सोनिया गांधी का इलाज जारी है। डॉक्टर उनके सीने में संक्रमण से चिंतित हैं। दिल्ली के प्रदूषण ने अस्थमा और संक्रमण को बढ़ा दिया है। इसके चलते उन्हें डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है कि वे यहां से बाहर जाएं।उन्हें दिल्ली से बाहर जाने की सलाह ऐसे समय पर मिली है, जब पार्टी को उनकी जरूरत है। बिहार चुनाव में हार के बाद से पार्टी के कुछ नेताओं ने आत्मनिरीक्षण की मांग उठाई थी। इनमें से कुछ उन्हें पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधार की भी मांग कर चुके हैं।

पिछले साल जनवरी में गोवा शिफ्ट हुई थीं

सोनिया गांधी को 30 जुलाई की शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को, वह अपनी नियमित हेल्थ चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश चली गईं। इस दौरान राहुल गांधी उनके साथ थे। इसके चलचे दोनों नेता संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए, जो 14 से 23 सितंबर तक महामारी के दौरान विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष पिछले साल जनवरी में कुछ समय के लिए गोवा शिफ्ट हुई थीं, जहां साइकिल चलाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Related Articles

Back to top button