ब्रेकिंग
अंतिम सांस निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस! जान बचाने के लिए तोड़ दिया घर, फांसी पर लटके युवक को बचाया कुत्ते के गले में रस्सी बांधा, ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने डॉग को घसीटा; वायरल हुआ Video तो भड़के लोग ‘ऐ जी! कार रोकिए ना…’, दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर वहीं से कर गई ऐसा कांड, सदमे में आ गया... 1400 पन्नों में लिखा है मुस्कान-साहिल का हर राज, पुलिस कोर्ट को देगी सबूत, 16 गवाह बताएंगे सौरभ मर्ड... मॉडल गर्लफ्रेंड, टीचर बीवी और 10 लाख की सुपारी… दिल्ली के सुनीता हत्याकांड में 7 साल बाद आया फैसला आंधी-बारिश… दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, UP-बिहार में लू, जानें 8 राज्यों का मौसम भारत-पाकिस्तान: NYT का दावा-परमाणु ‘विस्फोट’ की आशंका के चलते अमेरिका ने कराया सीजफायर ‘अभी गांव वापस न लौटें’, सीमावर्ती इलाकों से निकाले गए लोगों को जम्मू-कश्मीर पुलिस का आदेश ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक: आतंक की कमर और पाकिस्तान का टूटा मनोबल, भारत ने क्या पाया और पाक ने क्य... UP का गुस्सेबाज दरोगा… टोपी लगाना भूला जवान तो धुन डाला, थाने में शिकायत पर एक्शन में कप्तान
देश

विदेश सचिव श्रृंगला ने कहा- उप महाद्वीप को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बनाना चाहता है भारत

नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि भारत विवाद समाधान क्षेत्र का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और उप महाद्वीप को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र बनाने को प्रोत्साहित करता है। तीसरे स्थायी मध्यस्थता न्यायालय-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रृंगला ने कहा कि हमने अपने मध्यस्थता कानून की समीक्षा की है और इसे आधुनिक बनाया है।

विदेश सचिव ने कहा- भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है

विदेश सचिव ने कहा कि भारत कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है और अपने लंबे इतिहास में मध्यस्थता का इस्तेमाल करते हुए अंतरराष्ट्रीय विवादों का सौहाद्रपूर्ण ढंग से निपटारा किया है।

विदेश सचिव ने कहा- भारत विवादों को सुलझाने के लिए पहली पसंद के रूप में उभरा

उन्होंने कहा कि भारत सरकारों, सरकारी संगठनों, अंतर सरकारी संगठनों और निजी संगठनों से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए पहली पसंद के रूप में उभरा है।

Related Articles

Back to top button