ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

प्रेमिका के घर जहर पीने वाले प्रेमी की मौत, 13 दिन तक चला जिंदगी-मौत से संघर्ष

बठिंडा: जिले के गांव जोधपुर पाखर में प्रेमिका के परिवार वालों से मारपीट से दुखी होकर प्रेमी युवक ने उसके घर में जहरीली दवा निगल ली थी की इलाज दौरान 13 दिन बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर प्रेमिका के पिता व चाचा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार जोधपुर पाखर का रहने वाला गुरजीत सिंह के गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे जिसका पता लड़की के परिजनों को चल गया। लड़की के पिता नैब सिंह ने मृतक की दुकान पर उसकी मारपीट की। मृतक इसकी शिकायत करने लड़की वालों के घर गया तो वहां उसके चाचा भोला सिंह ने फिर मारपीट कर दी। मृतक के भाई बलकरन सिंह ने पुलिस को बताया कि इस बात से दुखी होकर उसके भाई ने प्रेमिका के घर जाकर जहरीली दवा निगल ली। जिसे गंभीर हालत में मौड़ मंडी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन हालत न सुधरने पर उसे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

थाना मौड़ प्रभारी ने बताया कि बलकरन सिंह की शिकायत पर नैब सिंह व उसके भाई भोला सिंह पर मामला दर्ज कर लिया जबकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button