ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

दिल्ली में कोरोना का कहर, गृह मंत्रालय के आदेश पर बढ़ाई गई 10 हजार RT-PCR जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच की संख्या अब 27,000 से बढ़ाकर 37,000 कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली AIIMS में 207 जूनियर डॉक्टरों की भर्ती शुरू हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यूपी-पंजाब-हिमाचल में केंद्रीय टीम की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बढ़े रहे हैं संक्रमण के मामले के चलते यह फैसला लिया गया। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को लेकर एक बैठक की थी जिसमें दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाकर 60,000 करने का भी फैसला किया था।

इसके साथ ही शाह ने केंद्र में 500 पृथक बिस्तरों को ऑक्सीजन बिस्तर में परिवर्तित करने का भी ऐलान किया था। वहीं भाजपा ने दिल्ली में मास्क वितरण अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने करोलबाग संगठनात्मक जिले में मास्क वितरण करके अभियान की शुरुआत की। केजरीवाल सरकार भी दिल्ली वालों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग क पालन करने की अपील कर चुके हैं। दिल्ली में दिवाली के बाद एक दम से कोरोना के मामलों में बढ़ौत्तरी हुई है।

Related Articles

Back to top button