ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ‘शोना शोना’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्लीl बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और प्रतियोगी शहनाज गिल के नए म्यूजिक वीडियो ‘शोना शोना’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया हैl यह पोस्टर बहुत ही रोमांटिक हैl इसमें सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल की आंखों में आंखें डाल कर देख रहे हैंl सिडनाज की जोड़ी एक बार फिर सामने आई हैl सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने अपने हालिया म्यूजिक वीडियो के पोस्टर को जारी किया है, उनके फैंस इसे देखकर बहुत ही खुश हैl दोनों ने गाने का पहला पोस्टर शेयर किया हैl

इस गाने का टाइटल ‘शोना शोना’ हैl वही इस गाने का म्यूजिक वीडियो 25 नवंबर को रिलीज होने वाला हैl इसमें शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला होंगेl वहीं इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया हैl शहनाज गिल ने गाने का पहला लुक जारी करते हुए लिखा, ‘शोना शोना 25 नवंबर को रिलीज होगाl’ इससे दोनों रेट्रो अंदाज में नजर आ रहे हैंl दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैंl दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैंl

शहनाज सिद्धार्थ की बाहों में हैl बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल टोनी कक्कड़ और अंशुल गर्ग के साथ एक फोटो शेयर की थीl अभी हाल ही में ‘शोना शोना’ सोशल मीडिया पर नंबर एक पर ट्रेंड हो रहा थाl शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ‘भुला दूंगा’ के बाद दूसरी बार एक साथ आ रहे हैंl यह टोनी कक्कड़ के साथ शहनाज गिल का दूसरा गाना होगाl

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 14 में भी तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आए थे, उनके साथ हिना खान और गौहर खान भी थीl वही शहनाज गिल ने भी बिग बॉस 14 के घर में एंट्री की थीl इस बार भी सिद्धार्थ शुक्ला घर में काफी एक्टिव रहेl उनकी और हिना खान की केमेस्ट्री भी पसंद की गई थींl

Related Articles

Back to top button