ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
खेल

एबी डिविलियर्स खेल सकते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप, हेड कोच मार्क वाउचर ने दिए संकेत

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में वापसी को लेकर अपने बोर्ड से आग्रह किया था, लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। अगर बोर्ड ने एबी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया होता तो एबी आइसीसी इवेंट में खेल सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था।

हालांकि अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका की लीडरशिप में बदलाव हो चुके हैं और इसके बाद मार्क वाउचर की अगुआई वाली टीम प्रबंधन खुले हाथों से एबी डिविलियर्स का वेलकम करने के लिए तैयार है। सच तो ये है कि, अगर सबकुछ योजना के मुताबिक होता तो वो शायद साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके होते। दरअसल पहले की योजना के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना था। कोविड-19 महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था, लेकिन मार्क वाउचर के मुताबिक एबी उनकी टीम की योजना का हिस्सा हैं और ये पूर्व कप्तान जब भी अच्छा खेलते हैं हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच मार्क वाउचर ने संकेत दिए हैं कि एबी डिविलियर्स की साउथ अफ्रीकी टीम में बैक टू बैक 2021 और 2022 में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि, जब वो अच्छी क्रिकेट खेलते हैं हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। अगर मैं सच कहूं तो मैंने अब तक उनके इस मामले पर कोई बात नहीं की है। वो आइपीएल में खेल रहे हैं और उनके लिए ये सीजन काफी अच्छा रहा है। बाउचर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ये बातें कहीं।

एबी डिविलियर्स ने मई 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बाद भी वो दूनिया भर में टी20 लीग खेल रहे हैं जिसमें आइपीएल, बिग बैश लीग भी शामिल हैं। आइपीएल के इस सीजन में आरसीबी के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

Related Articles

Back to top button