ब्रेकिंग
शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो... Nitesh Rane Relief: नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक Moradabad News: मासूम बच्ची के कत्ल मामले में कातिल को उम्रकैद; अफेयर और बदले की खूनी दास्तां का कोर... Rahul Gandhi on Election Results: असम-बंगाल में हार के बाद भड़के राहुल गांधी; बोले- 'चुनाव और संस्था... IPL 2026 Playoff Scenarios: क्या मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? जानिए बाकी 4 मैचों क... Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर
देश

असम के लगातार 15 साल मुख्यमंत्री और 6 बार सांसद रहे गोगोई का निधन

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार सांसद रहे  तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का सोमवार को निधन हो गया। असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने यह जानकारी दी। सोमवार की सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में सोमवार शाम 5:34 बजे आख़िरी सांस ली। तरुण गोगोई का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को शंकरदेव कलाक्षेत्र में रखा जाएगा। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।’ कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (Gauhati Medical College Hospital) में इलाज चल रहा था। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद कर गुवाहाटी लौट आए थे। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के जीएमसीएच अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन किया।

अस्‍पताल पहुंचे कई नेता 

एआइयूडीएफ (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए सोमवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया।

सोमवार सुबह  गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने बताया कि 80 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से जुड़ी जटिलताओं के कारण अपना उपचार करवा रहे हैं। नौ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘सर (गोगोई) की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बहुत नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं।’ असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा, तरुण  गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में ही मौजूद हैं। उनके बेटे और सांसद गौरव गोगोई ने 21 को ये खबर ट्विटर के जरिए दी थी कि उनके पिता के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार रात वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

Related Articles

Back to top button