ब्रेकिंग
Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्...
विदेश

कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चीन की चिंता, शियान शहर में लागू हुआ लाकडाउन

बीजिंग। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन ने शियान शहर में लाकडाउन लगा दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अब तक शियान में ओमिक्रोन के संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन डेल्टा वैरिएंटके मामले दर्जहो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार काफी सख्ती बरत रही है। इसके चलते फिलहाल स्कूल बंद कर दिए गए हैं और पूरे शहर में बड़े पैमाने पर परीक्षण किए जा रहे हैं। मंगलवार को शियान में कोरोना के 52 मामले सामने आए थे। वहीं, बुधवार को 63 मामले दर्ज किए गए जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

चीन द्वारा संचालित समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, बुधवार दोपहर तक कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 30,000 से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उसी दिन, शहर ने सभी निवासियों के लिए अगली सूचना तक सख्त लाकडाउन लागू कर दिया है।

शहर की एक करोड़ 30 लाख आबादी को घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है और जरूरत का सामान लेने बाहर जाने के लिए सिर्फ एक ही व्यक्ति को बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर से बाहर गैर-जरूरी यात्रा करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button