ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
देश

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM योगी ने 32,800 खाली पदाें काे 6 महीने में भरने के दिए आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने प्रदेश के 37  सरकारी विभागों में खाली पड़े 32,800 पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। योगी ने इन सभी पदों पर अगले 6 महीने में भर्ती पूरी करने को कहा है। दरअसल, भर्ती आयोग ने रिपोर्ट दी है कि कई विभाग ऐसे हैं जो भर्ती के लिए नए प्रस्ताव देने में देरी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परिवार कल्याण, राजस्व और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में पद खाली हैं, इन विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं। वहीं 29 विभाग ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा पद खाली हैं।

बता दें कि यूपी भर्ती आयोग के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को पत्र लिखा है। तिवारी को लिखे पत्र में भर्ती प्रकिया में विसंगतियों का उल्लेख करते हुए इसे दूर करने के लिए अपने स्तर पर विभागों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

इन विभागों में 1000 हजार से अधिक पद रिक्त :-

     विभाग      खाली पद
1- परिवार कल्याण    9222
2- राजस्व परिषद    6028
3- बाल विकास एवं पुष्टहार    3349
4- प्रशिक्षण एवं सेवायोजन    2268
5- ग्राम विकास    1658
6- आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक    1303
7- गन्ना एवं चीनी विभाग    1066
8- शिक्षा निदेशक बेसिक    1055

इन विभागों में 100 से अधिक पद रिक्त :-

 विभाग     खाली पद            
9- प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई एवं जल संसाधन   911
10- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य   790
11- लोक निर्माण   440
12- ग्रामीण अभियंत्र   427
13- सहकारी समितियों व पंचायत   412
14- राज्य कृषि उत्पादन एवं मंडी परिषद   412
15- आबकारी आयुक्त   356
16- औद्योगिक विकास   240
17- महिला कल्याण   216
18- सचिवालय प्रशासन   199
19- आवास आयुक्त   188
20- दुग्ध आयुक्त   188
21- उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण   142
22- कोषागार निदेशालय   142
23- प्रधान एवं मुख्य वन संरक्षक   138
24- राष्ट्रीय छात्र सेना दल निदेशालय   138
25- राज्य सेतु निगम   135
26- चकबंदी आयुक्त   134
27- माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज   125
28- नागरिक सुरक्षा निदेशालय   124
29- कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं   123
30- प्राविधिक शिक्षा   119
31- भूतत्व एवं खनिकर्म   118
32- आयुक्त एवं निबंधन सहकारिता   116
33- मत्स्य निदेशालय   111
34- समाज कल्याण   105
35- दिव्यांगजन सशक्तिकरण   101
36- रेशम निदेशालय   101
37- कृषि   100

Related Articles

Back to top button