ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
देश

किसानों का ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन आज, दिल्ली- हरियाणा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान आज और कल राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। इसके मद्देनजर फरीदाबाद और सिंघू गांव के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर तीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) बटालियन के अलावा कम से कम दो पुलिस स्टेशनों से बलों को तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है।

सब- इंस्पेक्टर पृथ्वीराज मीणा ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि हम यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रहे हैं। होमगार्ड जवान यहां तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी चक्कर लगा रहे हैं। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अभी तक यहां कोई किसान नहीं आया है। अगर किसान यहां आते हैं तो हम उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करेंगे। दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर चार से पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इस बीच दिल्ली मेट्रो गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेंट्रों एनसीआर में नहीं जाएगी। इस दौरान दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

LIVE Farmers Protest

– किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन के मद्देनजर फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। फरीदाबाद पुलिस ने कहा कि उनकी टीम हर बॉर्डर पर तैनात है। उन्हें सरकार और विभाग के तरफ से निर्देश मिला है कि किसानों को 26-27 नवंबर को दिल्ली में प्रवेश न करने दिया जाए।

 – कोलकाता में ट्रेड यूनियन सदस्यों का विरोध प्रदर्शन।

Related Articles

Back to top button