ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से पैदा हुआ चक्रवात ‘निवार’ रौद्र रूप धारण कर देर रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के टकराया। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हुई। हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के मुताबिक ये चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है और अगले 3 घंटों में कमजोर पड़ जाएगा। हालांकि तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। समुद्र के ऊपर अभी भी चक्रवात के कुछ हिस्से हैं। चेन्नई में तेज हवा चल रही है। निवार से बहुत ज्यादा नुकसान की खबर नहीं मिली है। हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं, हालांकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार अब गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। 26 नवंबर को सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर इसकी रफ्तार 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटे से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रही। यह चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ता रहेगा और अगले कुछ घंटों में कमजोर पड़ जाएगा।

तूफान के कारण कई ट्रेनें रद

एक लाख से अधिक लोगों को निकालकर शिविरों में खा गया था। तूफान को देखते हुए दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद कर दिया है। चेन्नई से गुरुवार सुबह 9 बजे तक विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है। रेलवे ने कहा है कि जो ट्रेनें रद की गई हैं, यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस कर दिया जाएगा। यात्रा की तारीख से छह महीने के भीतर पैसे वापस लिए जा सकते हैं।

3 जिलों में आज छुट्टी की घोषणा

निवार चक्रवात को देखते हुए तमिलनाडु के 13 जिलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्र में भी अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों समेत एक लाख से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालकर एक हजार राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button