ब्रेकिंग
फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ...
देश

सुशील मोदी के सनसनीखेज ट्वीट के बाद लालू की ऑडियो क्लिप वायरल

पटनाः राजद के जेल में बंद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर बिहार में एनडीए के विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास करने और नवगठित नीतीश कुमार सरकार को गिराने का आरोप लगने के बाद राज्य में राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सनसनीखेज दावा किया कि लालू प्रसाद के पास मोबाइल फोन है, जिसके माध्यम से वह एनडीए के विधायकों को फोन कर रहे हैं। उन्होंने अब एक ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें राजद सुप्रीमो और भगवा दल के एक विधायक की कथित बातचीत है। मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डेढ़ मिनट की क्लिप साझा की, जिसमें लालू प्रसाद को अपने अंदाज में पीरपैंती के विधायक ललन कुमार से बातचीत करते सुना जा सकता है।

वहीं ऑडियो में लालू प्रसाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हम आपका ठीक से ख्याल रखेंगे, आप विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को हराने में हमारी मदद कीजिए। ऑडियो में विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ वोट करने में अपनी दिक्कतों को बता रहे हैं, जिस पर प्रसाद कहते हैं ‘‘आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हमारा अपना विधानसभा अध्यक्ष होगा। हम इस सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाते ही आपको पुरस्कृत करेंगे।”

भाजपा विधायक ने ऑडियो क्लिप की पुष्टि की और कहा कि सुशील मोदी की मौजूदगी में बातचीत हुई, जिसका भान संभवत: राजद सुप्रीमो को नहीं था। ललन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सुशील कुमार मोदी के साथ बैठक में था, जब मेरा निजी सचिव आया और सूचित किया कि मेरे मोबाइल पर लालू प्रसाद का फोन है। मुझे आश्चर्य हुआ लेकिन सोचा कि कई अन्य लोगों की तरह उन्होंने चुनावी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया होगा।” विधायक ने कहा, ‘‘वह काफी वरिष्ठ नेता हैं। इसलिए मैंने उन्हें प्रणाम किया। वह सरकार गिराने की बात करने लगे। मैंने उन्हें बताने का प्रयास किया कि मैं पार्टी के अनुशासन से बंधा हुआ हूं। फोन बीच में रोकते हुए मैंने सुशील मोदी को सूचित किया।”

सुशील मोदी ने मंगलवार की रात ट्वीट कर दावा किया कि उन्होंने राजद सुप्रीमो को फोन कर ‘‘गंदे तरीके” अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने अपनी पार्टी के नेता विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद का षड्यंत्र विफल हो गया। राजद प्रमुख चारा घोटाले के कई मामलों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं।

Related Articles

Back to top button