ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

श्रीनगर आतंकी हमले में सेना के 2 जवान शहीद; मारूति कार में सवार थे 3 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के जिला श्रीनगर के बाहरी इलाके अबन शाह एचएमटी चौक में आतंकवादियों ने सेना की क्यूक रिएक्शन टीम (QRT) पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए। हमलावर मारूति कार में सवार थे और इनकी संख्या 3 के करीब बताई जा रही है। हमले के तुरंत बाद आतंकी वैन लेकर घटना स्थल से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया हुआ है।

वहीं आइजीपी कश्मीर रेंज विजय कुमार ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। यही नहीं इसके पीछे जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का हाथ है। ये आतंकी मारूति कार में सवार थे। हमला करने के बाद फरार आतंकियों का पीछा किया जा रहा है। गाड़ी में सवार तीन आतंकवादियों में से दो के पास हथियार थे जबकि तीसरा कार चला रहा था। दो विदेशी आतंकवादी बताए जा रहे हैं। शाम तक इस संबंध में सभी जानकारी जुटा ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद जवान सेना की किलो बटालियन की QRT टीम के थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हमला दोपहर बाद किया गया। सेना की QRT टीम जब अबन शाह एचएमटी चौक में पहुंची तो तभी मारूति कार अचानक से सैन्य वाहन के नजदीक खड़ी हुई और उसमें बैठे आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। आतंकियों द्वारा अचानक से किए गए इस हमले ने सुरक्षाबलों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले की जवान आतंकवादियों के इस हमले का जवाब देते, कार में सवार आतंकी गोलियां बरसाते हुए वहां से फरार हो गए।

वहीं दूसरे जवानों ने अपने घायल साथियों को तुरंत संभालते हुए उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल जवानों का इलाज शुरू ही किया था कि दोनों जवान जख्मों का ताव न सह पाने के कारण शहादत पा गए। फिलहाल उनकी पहचान जाहिर नहीं हो पाई है।

वहीं मौके पर पहुंची सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी के दलों ने अबनशाह एचएमटी इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। सभी नाकों पर सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकी अभी इलाके में ही मौजूद हो सकते हैं। घेराबंदी होने पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। फिलहाल अभी किसी आतंकी मुठभेड़ की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button