ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

नीता अंबानी ने बताई जसप्रीत बुमराह की दिल को छू लेने वाली कहानी

नई दिल्ली : आईपीएल फ्रेंचाइजी की मालिक नीता अंबानी ने लंदन में आयोजित स्पोटर्स समिट में इस समय विश्व के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहानी साझा की। बुमराह मुंबई इंडियंस से निकले हुए हैं और वह 2013 से इस टीम का हिस्सा हैं। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता ने समिट में बुमराह और उनकी मां द्वारा कहानी बयां करता हुए एक वीडियो साझा किया। नीता ने बुमराह के साथ मुंबई इंडिंयस से निकले कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी बात की। नीता ने समिट में कहा, ‘‘प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और सफलता छू सकती है। मैं आप लोगों के साथ एक युवा खिलाड़ी की बेहतरीन कहानी साझा करना चाहती हूं जिसे मुंबई इंडियंस ने एक बेहद छोटे शहर से खोजा।’’

इसके बाद समिट में एक वीडियो चलाया गया जिसमें बुमराह की मां दलजीत बुमराह और जसप्रीत अपने संघर्ष पर बात करते हैं। वीडियो में अपने बेटे की कहानी बयां करते हुए दलजीत भावुक भी हो जाती हैं। इस वीडियो के बाद नीता ने कहा, ‘‘आज बुमराह युवाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है। बीते 10 साल में मुंबई इंडियंस ने कई युवा खिलाड़ियों को निकाला है जिनमें हार्दिक पांडय़ा, क्रुणाल पांडय़ा जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। मैं उस दिन को देखना चाहती हूं जब देश के छोटे-छोटे शहरों से आने वाले लड़के-लड़कियां बड़े सपने देख भी सकें और उन्हें साकार भी कर सकें।’’ नीता ने इसके अलावा उनके फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कई खेल कार्यक्रमों का भी जिक्र किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button