ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

देश के सबसे बुजुर्ग विधायक ने राजनीति से लिया संन्यास, 11 बार रह चुके हैं MLA

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे लंबी पारी खेलने वाले देश के सबसे बुर्जग विधायक गणपतराव देशमुख ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। देशमुख ने 93 साल की उम्र में चुनावी राजनीति से सन्यास ले लिया है।

11 बार महाराष्ट्र विधानसभा के  रहे सदस्य
देशमुख पिछले 59 सालों सो सोलापुर जिले से 11 बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे हैं। किसान और वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के सदस्य देशमुख ने स्वास्थ्य कारणों और कमजोर नजरों का हवाला देते हुए ये निर्णय लिया। हालांकि इस निर्वाचन क्षेत्र से उन्होंने अपने उत्तराधिकारी को नामित कर दिया है।

पहली बार 1962 में बने थे विधायक
छात्र जीवन से ही वामपंथी विचारधारा से प्रभावित देशमुख 1962 में विधायक बने थे। इसके बाद से, 1972 और 1995 को छोड़कर उन्होंने सभी चुनाव जीते। इस दौरान वे 1978 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शरद पवार की अगुआई वाली सरकार और उसके बाद 1999 में दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की अगुआई वाली सरकार में मंत्री रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button