ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

केंद्र ने प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे से 100 विशेष ट्रेनें चलाने को कहा, राज्‍यों को भी दिए निर्देश

नई दिल्‍ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने सोमवार को रेलवे से अगले कुछ हफ्तों के लिए हर रोज कम से कम 100 विशेष ट्रेनें चलाने के लिए कहा ताकि प्रवासी श्रमिकों की उनके गृह राज्य पर वापसी सुनिश्चित हो सके। गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव (Punya Salila Srivastava) ने बताया कि मंत्रालय ने इस मसले पर सोमवार को रेलवे और राज्य सरकारों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्‍होंने जोर देकर कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्‍य पहुंचाने के लिए अगले कुछ हफ्तों तक कम से कम 100 स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। उन्‍होंने बताया कि केंद्र ने राज्‍यों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी प्रवासी मजदूर को पैदल और रेलवे ट्रैक से होते हुए घर वापस नहीं जाए क्‍योंकि इसमें जोखिम है। ऐसे प्रवासियों के लिए बस और ट्रेनों का इंतजाम किया जाना चाहिए।

पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव (Punya Salila Srivastava) ने बताया कि राज्‍यों से कहा गया है कि जब तक प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के इंतजाम नहीं कर दिए जाते तब तक नजदीकी शेल्‍टर होम में उनके खाने पीने और रहने का बंदोबस्‍त किया जाना चाहिए। उन्‍होंने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए 468 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।

वहीं रेल मंत्रालय ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जिसके मुताबिक, इन ट्रेनों में 1200 यात्रियों की जगह लगभग 1,700 यात्रियों को ले जाने का फैसला किया है। यही नहीं अब ये ट्रेनें अपने गंतव्य स्थान तक तीन स्टेशनों पर रुकेंगी। यही नहीं रेलवे जोन को राज्य सरकारों के अनुरोध पर अंतिम पड़ाव के अलावा गंतव्य राज्य में तीन स्टॉप उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

Related Articles

Back to top button