ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
खेल

ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 रन पूरे, भारत को विकेट की तलाश

नई दिल्ली। India vs Australia 1st ODI Match LIVE update: भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर डेविड वार्नर और आरोन फिंच हैं।

Australia vs India 1st ODI Match LIVE स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले 10 ओवर के पावरप्ले में बिना विकेट खोए 51 रन जोड़े।

टॉस के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नंबर 5 पर खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, युजवेंद्रा चहल और जसप्रीत बुमराह।

ये वनडे सीरीज आइसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा है। ऐसे में ये सीरीज काफी खास और दिलचस्प होने वाली है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 8 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रही है। वहीं, आरोन फिंच की अगुवाई वाली कंगारू टीम कुछ ही महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलने उतरी थी।

India vs Australia Head to Head in ODI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 78 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 52 मैचों में भारत को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच 15 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारतीय टीम के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो ये काफी खराब है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में खेले 51 वनडे मैचों में सिर्फ 13 मुकाबले ही जीते हैं, जबकि 36 मैचों में टीम को हार मिली है और दो मैच बेनतीजा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button