ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
देश

गुजरात के राजकोट में कोविड सेंटर अस्पताल में देर रात लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत

राजकोट। गुजरात के राजकोट के एक कोरोना अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच मरीजों की मौत हो गई है। यह हादसा राजकोट में शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। कोरोना अस्पताल होने की वजह से आईसीयू में कुल 11 मरीज भर्ती थे। जिसमें पांच लोगों की झुलसने से मौत हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी पाए जाने तक आग बुझाने के लिए मौके पर कई दमकलों को भेजा गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका है। मावड़ी इलाके के उदय शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में लगभग 1 बजे आग लग गई, जहां 33 मरीजों को भर्ती किया गया था। फायर ब्रिगेड के अधिकार जे बी थेवा ने कहा कि सात मरीजों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की सूचना के बाद 30 मरीजों को बचाया गया।

आग काबू में है। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि बचाए गए मरीजों को अन्य COVID-19 अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी अधिकारी आग लगने के कारणों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने और अन्य कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत आईसीयू से हुई थी।

इससे पहले अहमदाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा सामने आया था। अगस्त में अहमदाबाद के चार मंजिला निजी अस्पताल के शीर्ष तल पर आग लगने के बाद आठ COVID-19 रोगियों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button