ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
विदेश

COVID-19: WHO की चेतावनी- मामलों में कमी के बावजूद सावधान रहें देश, अभी खत्‍म नहीं हुआ है संक्रमण

जेनेवा। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने उन देशों को भी सचेत किया है जहां कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। WHO के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘मामले कम होने के बावजूद सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपने पहले भी ऐसा सुना होगा लेकिन हमें फिर से इसपर ध्‍यान देने की जरूरत है। सावधानी में न करें लापरवाही।’ शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी ने WHO के हेल्‍थ इमर्जेंसीज प्रोग्राम के लिए टेक्‍नीकल लीड मारिया वान केर्कखोव (Maria Van Kerkhove) के हवाले से यह जानकारी दी। मारिया ने शुक्रवार को वर्चुअल ब्रीफिंग में देशों को अलर्ट किया था।

उन्‍होंने आगे कहा, ‘महामारी में काबू करने के लिए अपनाए गए प्रभावी उपायों से संक्रमण में आई कमी को देख अच्‍छा लगता है। लेकिन अभी इस बात का समय नहीं है कि हम बेफिक्र हो जाएं बल्‍कि यह समय है कि हम और अधिक सतर्क और सावधान हों।

केर्कखोव ने आगे कहा कि हम यह नहीं देखना चाहते कि वायरस पर काबू पाने के लिए जिस तरह हमने लॉकडाउन किया उसे दोहरान पड़े। जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में संक्रमण के कुल मामले 6 करोड़ 15 लाख से अधिक हो गए हैं वहीं इसके कारण मरने वालों का आंकड़ा भी 14 लाख 4 हजार के पार चला गया। शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्‍टम्‍स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने खुलासा किया है कि दुनिया भर में अभी संक्रमितों की संख्‍या  61,585,651 है और मृतकों की 1,441,875 हो गई है।

पिछले साल चीन के वुहान से निकले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया के तमाम देशों में बुरी तरह प्रभावित अमेरिका है। अब तक दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामले अमेरिका में ही पाए गए हैं और इसके कारण मौतें भी सबसे अधिक यहीं हुई है। शनिवार तक अमेरिका में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13,086,367 और मृतकों का 264,842 हो गया है। दूसरे स्‍थान पर भारत में संक्रमितों की संख्‍या 9,309,787 है और मरने वालों की संख्‍या 135,715 है।

Related Articles

Back to top button