ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp Tips And Tricks: बिना नंबर सेव किए ऐसे भेजें किसी को भी मैसेज

नई दिल्ली। अगर हम आपसे कहें कि आप किसी भी नंबर को बिना सेव किए उस पर मैसेज भेज सकते हैं, तो आपको शायद ही हमारी बात पर यकीन होगा। लेकिन यह संभव है। आज हम आपको यहां एक खास ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप किसी भी नंबर को सेव किए बिना उस पर मैसेज भेज सकेंगे। आइए जानते हैं…

बिना नंबर सेव किए ऐसे भेंजे मैसेज

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर वेब ब्राउजर ओपन करें।
  • अब https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX लिंक को कॉपी करके पेस्ट करें। पेस्ट करने से पहले आप XXXXXXXXXXX की जगह कंट्री कोड के साथ उस यूजर का नंबर एंटर करें, जिसे आप मैसेज सेंड करना चाहते हैं।
  • लिंक को ब्राउजर में डालने के बाद एंटर करें। अब नीचे Message +911234567890 on WhatsApp लिखा होगा। इसके नीचे Message लिखा होगा।
  • जब आप Message पर क्लिक करेंगे तो आपको Looks like you don’t have WhatsApp installed! DOWNLOAD or use WhatsApp Web लिखा दिखाई देगा। आप चाहें तो WhatsApp अपने डेस्कटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर WhatsApp Web से भी इसे एक्सेस कर सकते हैं।

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह चैट भी दूसरी चैट्स की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी। इस ट्रिक के जरिए एक बार में केवल एक ही यूजर को मैसेज भेज पाएंगे।

इस महीने की शुरुआत में यह दमदार फीचर हुआ लॉन्च

बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp ने इस महीने की शुरुआत में Disappearing Messages फीचर लॉन्च किया था। Disappearing Messages फीचर की खासियत है कि यह आपके WhatsApp पर आने वाले मैसेजेज को 7 दिनों के भीतर अपने आप डिलीट कर देता है। बता दें कि यह बिल्कुल Gmail, Telegram और Snapchat पर मौजूद फीचर की तर​ह ही काम करता है।

अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इसे एक्टिव करना होगा। अगर आप Disappearing Messages फीचर को ऑन करते हैं तो आपकी चैट 7 दिनों के भीतर अपने आप गायब हो जाएगी। यदि आप अपने चैट को गायब नहीं करना चाहते तो इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button