ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मनोरंजन

आइईडी विस्फोट में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 10 जवान घायल

नई दिल्ली। टीवी की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों विवाद में फंसी हुई हैं। भारती और उनके पति हर्ष लंबाचिया को हाल ही में घर में पर गांजा रखने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अरेस्ट किया था। हालांकि दोनों को अगले ही दिन ज़मानत मिल गई थी। लेकिन भारती के फैंस इस बात से उनसे काफी नाराज़ हैं। इसी बीच एक और खबर आ रही है जो भारती के करियर से जुड़ी है।

खबरों की मानें तो भारती के हाथ से कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ शो जा सकता है। आपको बता दें भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक अहम हिस्सा हैं, फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन स्पॉटब्वॉय की एक खबर में कहा गया है कि एक्ट्रेस का शो से पत्ता साफ हो सकता है, मेकर्स उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। अब अगर ऐसा होता है तो उनके फैंस के लिए ये जरूर मायूस करने वाली खबर होगी।

इस मामले पर अब तक न तो भारती और न ही कपिल शर्मा की तरफ से कोई बयान आया है। लेकिन भारती के को स्टार कीकू शरदा ने ज़रूर इस मामले पर रिएक्ट किया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कीकू ने कहा, ‘हमने कल शूट किया और भारती शूट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन ये काफी नॉर्मल बात है। वो हमारे साथ हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करती हैं। बल्कि, मैंने तो यहां ऐसी कोई बातचीत नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वो कल शूट में मौजूद नहीं थी, इसके अलावा कोई और बात नहीं है’।

आपको बता दें कि भारती सिंह के घर पर हाल ही में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी अफसरों को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद भारती और हर्ष को पूछताछ के लिए समन जारी किया। पूछताछ में कपल ने गांजा लेने की बात कबूली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अगले दिन दोनों के ज़मानत मिल गई, लेकिन इस वजह से भारती को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

Related Articles

Back to top button