ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

महबूबा मुफ्ती का बड़ा आरोप, कहा- मोदी सरकार करना चाहती है पूरे मुल्क के टुकड़े

पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से भाजपा ने सरकार संभाली है,  तब से  वह  मुल्क़ के टुकड़े करने के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही मुफ्ती ने यह भी कहा कि हमारे डीडीसी के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से जम्मू-कश्मीर में उत्पीड़न बढ़ गया है।

मोदी सरकार मुझे निशाना बनाना चाहती है: महबूबा मुफ्ती 
महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि  मोदी सरकार मुझे निशाना बनाना चाहते हैं। वे मेरी पार्टी को बैन करना चाहते हैं, क्योंकि मैं आवाज उठाती हूं। उन्होंने कहा कि जब से हमने DDC चुनाव में भाग लेने का फैसला किया, तब से जम्मू-कश्मीर में पिछले एक-डेढ़ साल से जो ज्यादतियां हो रही थीं उनको और बढ़ाया गया।

हमें प्रचार करने नहीं दिया जाता 
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे मुल्क़ में इस वक़्त अंधा कानून चल रहा है, इनके पास सबसे बड़ा हथियार UAPA बन गया है। पीपल्स अलायंस ऑफ गुपकार डेक्लेरेशन के प्रत्याशियों को रोका जा रहा है और उन्हें प्रचार करने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि वे मुस्लिमों को पाकिस्तानी, सरदारों को खालिस्तानी, ऐक्टिविस्ट्स को अर्बन नक्सल और छात्रों को टुकड़-टुकड़े गैंग और ऐंटी नैशनल बुलाते हैं। मुझे ये समझ नहीं आता है कि अगर हर कोई यहां आतंकवादी और देशद्रोही है तो फिर हिंदुस्तानी कौन है।

Related Articles

Back to top button