ब्रेकिंग
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का शानदार प्रदर्शन: 3 दिनों में दुनियाभर में कमाए 272 करोड़ रुपये बिहार के सारण में बाढ़ राहत के दौरान हंगामा: रिवाल्वर लहराने और जूता दिखाने वाले मकेर थाना प्रभारी स... भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इंग्लैंड की रिसर्च के आधार पर तैयार हो रही... Shivon Zilis and Elon Musk: एलन मस्क से अलग हुईं शिवॉन जिलिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की ब्रेकअप की ... Donald Trump Blunder: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को बताया भारत का चुनाव, सोशल मीडिया पर हुई ज... Indore Education News: नॉन डीईटी और डीईटी के जरिए होंगे पीएचडी एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया और शेड्य... Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा...
देश

ज्वालामुखी फटने से पूर्वी इंडोनेशिया में हादसा, उड़ानें रद, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 2,800 लोग

जकार्ता। पूर्वी इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद करीब 2,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विस्फोट के बाद राख का स्तंभ आसमान में 4000 मीटर (13,120 फीट) की ऊंचाई तक गया। घटनास्थल के आस-पास के 20 से ज्यादा गांवों से तकरीबन 2,800 लोगों को निकालर सुरक्षित स्थानों पहुंचाया जा चुका है और यहां अभी लोगों की निकासी का काम चल रहा है।

डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी (Disaster Mitigation Agency ) के प्रवक्ता रेडिटी जाति (Raditya Jati) ने बताया कि पूर्वी नूसा तेंगारा (East Nusa Tenggara) प्रांत के लेम्बाटा (Lembata) द्वीप पर स्थित माउंट इली लेवोटोलोक (Mount Ili Lewotolok) की ढलान से कम से कम 28 गांवों के करीब 2,800 लोगों को निकाला गया है। हालांकि अभी तक विस्फोट के कारण किसी की मौत या घायल होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के बाद उड़ानों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी और द्वीप के एक स्थानीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button