ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

डेविड वार्नर हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, ये खिलाड़ी है ओपनिंग करने के लिए तैयार

सिडनी। India Tour Of Australia: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान मेजबान कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल हो गए थे। भारत की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय वार्नर को चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनको आखिरी वनडे मैच के साथ-साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने ने कहा है कि वह डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में अपनी टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभाने को तैयार हैं। वार्नर को दूसरे वनडे में ग्रोइन में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे टीम से बाहर होंगे। सभी जानते हैं कि पहले दो मैचों में डेविड वार्नर ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जिसकी वजह से टीम को दोनों मैच में जीत मिली। इसी के दम पर तीन मैचों की सीरीज कंगारू टीम ने 2-0 से अपने नाम कर ली है

वार्नर के टीम से बाहर होने के बाद मार्नस लाबुशाने ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, “निश्चित तौर पर, अगर मुझसे सलामी बल्लेबाजी करने के लिए पूछा जाता है तो मैं यह करना पसंद करूंगा। हम देखेंगे कि हमारी टीम अगले कुछ मैचों में किस तरह से खेलती है, लेकिन हां मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा।” फिलहाल वे नंबर चार के बल्लेबाज हैं, जिसको लेकर उन्होंने कहा, “नंबर 4 पर मेरा काम स्थिति को पढ़ना और उसके हिसाब से अपना खेल खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में 374 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जबकि दूसरे वनडे मैच में कंगारू टीम ने 389 रन बनाए थे। दोनों मैचों में स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा था, जबकि दोनों मैचों में डेविड वार्नर ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। पहले मैच में आरोन फिंच ने शतक, जबकि दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा था। दूसरे मैच में मार्नस लाबुशाने ने 61 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी।

इसको लेकर उन्होंने कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने आया था तब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उस समय साझेदारी बनाने और उनके साथ खड़े रहने की जरूरत थी। जब वह आउट हो गए तो मैंने और मैक्सवेल ने तेजी से रन बनाए। पारी के आखिरी में अपना काम करना अच्छा रहा। ऐसा करने का मुझे मौका नहीं मिलता। मुझे लगता है कि यह काफी अहम है।”

Related Articles

Back to top button