ब्रेकिंग
Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक... Punjab Road Block: जालंधर से लुधियाना की ओर जाने वाले यात्री परेशान, लंबा ट्रैफिक जाम देख प्रशासन के... Punjab Teachers Protest: शिक्षा विभाग के नए आदेशों ने बढ़ाया तनाव, पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षक... Punjab Police Inspector Killed: पंजाब में भीषण सड़क दुर्घटना, ड्यूटी से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर की ... Punjab Weather: पंजाब में अगले 4 दिन 'मौसम का तांडव'! भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके... Faridabad Accident: सूरजकुंड मेले में भाग लेने आए उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पी की सड़क दुर्घटना में मौ... विकसित भारत @2047 की राह दिखाएगा PRAGATI प्लेटफॉर्म, सीएम नायब सैनी ने बताया सुशासन का सबसे बड़ा हथि...
देश

निवार के बाद तमिलनाडु-केरल में एक और चक्रवाती तूफान का अलर्ट, हो सकती है भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना और इसके गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है और आगे जाकर यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इस वजह से 2 और 3 दिसंबर के बीच दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में भारी बारिश का अंदेशा है। IMD ने बताया कि तूफान 2 दिसंबर की शाम या रात में श्रीलंका के तट को पार कर सकता है और फिर यह अगली सुबह में कोमोरिन क्षेत्र-तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास में उभरेगा। विभाग ने अपने ताजे बुलेटिन में कहा कि इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश में 1 से 4 दिसंबर के बीच बारिश होने के आसार हैं।

दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और 3 दिसंबर को अलग-अलग इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। IMD ने बताया कि दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को एक दबाव का क्षेत्र बना है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है। उसने बताया कि इसके अगले 12 घंटे में गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदलने और उसके बाद के अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

2 दिसंबर की पूर्वाह्न से कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु-केरल में तेज हवाएं चलने की संभावना है और समंदर के अशांत रहने की अनुमान है। विभाग ने इसके प्रभाव में आने वाले सभी क्षेत्रों में सोमवार से चार दिसंबर तक मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को बंद करने की सलाह दी है। अंडमान सागर और सटे हुए बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में 28 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बना था। कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार गुजरा था, जिसे भारी बारिश हुई थी।

Related Articles

Back to top button