Breaking
महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 2... मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्र... श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भ... जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

लता मंगेशकर की याद में बंगाल में सोमवार को आधे दिन की रहेगी छुट्टी, ममता बनर्जी ने किया ऐलान

मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके सम्मान में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की। बनर्जी ने कहा कि वह मंगेशकर की आवाज से मंत्रमुग्ध थीं। उन्होंने इस बात का आभार व्यक्त किया कि मंगेशकर ने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं देश की महान शख्सियत भारत रत्न लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। वह सचमुच भारत की सुर कोकिला थीं।” बनर्जी ने कहा, ‘‘दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों की तरह, मैं भी उनकी आवाज और प्रस्तुतिकरण से मंत्रमुग्ध थी और मैं आभारी महसूस करती हूं कि उन्होंने बंगाल और पूर्वी भारत के कलाकारों को स्नेह दिया और संगीत की अपनी शानदार दुनिया के लिए अभिन्न माना।”

बाद में, बनर्जी ने एक बांग्ला समाचार चैनल को बताया कि राज्य सरकार मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए सोमवार को आधे दिन की छुट्टी घोषित करेगी। मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।

महिला को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच को नहीं हुआ बच्चा दूसरे के घर से की महज 22 दिन के बच्चे की चोरी गिरफ्तार     |     मध्य प्रदेश में इस कारण हो रही है गरज-चमक के साथ बारिश जानिये सोमवार का हाल     |     गंगा नदी में गिरा निर्माणाधीन अगुवानी-सुलतानगंज फोरलेन पुल     |     मप्र सरकार ने महिलाओं के बैंक खातों में शगुन का एक-एक रुपया डाला 10 जून को जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम     |     श्री महाकाल लोक की मूर्तियां गिरने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी मप्र कांग्रेस     |     Ajinkya Rahane को 172 मैच के बाद नसीब हुई IPL ट्रॉफी विराट सहित ये खिलाड़ी 100 से ज्यादा मैच खेलकर भी खाली हाथ     |     जंगली जानवरों की खाल तस्करी के आठ आरोपितों को टीएसएफ ने किया गिरफ्तार     |     निगमायुक्त ने पुतलीघर बस स्टैंड सहित निर्माणाधीन दुकानों का किया निरीक्षण     |     चाइना में शानदार खेल का प्रदर्शन कर लौटी महिला बेसबाल खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत     |     सारा और विक्की की मेहनत हुई सफल जरा हटके जरा बचके ने ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201