ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

मुंबई के दौरे पर यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ से मिले अभिनेता अक्षय कुमार

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में मुलाकात की, जहां वह ठहरे हुए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 200 करोड़ रुपये के लखनऊ नगरपालिका बांड का शुभारंभ करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मुंबई यात्रा के दौरान बुधवार को विशेष तौर पर डिफेंस कॉरिडोर और उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी के निर्माण से संबंधित उद्यमियों एवं फिल्म निर्माताओं से मुलाकात करेंगे।

अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि आज मुंबई में भारतीय फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार से शिष्टाचार भेंट हुई। चलचित्र जगत के विभिन्न पहलुओं के संबंध में उनसे सार्थक विमर्श हुआ। अपने कार्य के प्रति उनकी समझ, लगन और रचनाधर्मिता युवाओं के लिए प्रेरणास्पद है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की ओर से पहले भी कई पूर्व मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में वहां फिल्म सिटी बनाने एवं फिल्में बनाने वालों को विभिन्न अनुदान व सुविधाएं देने की घोषणाएं होती रही हैं। कुछ हद तक इन घोषणाओं का असर भी हुआ और उत्तर प्रदेश में कई अच्छी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं। कोरोना काल में बिहार मूल के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत के बाद खड़े हुए विवाद के दौर में योगी आदित्यनाथ ने फिर से उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी विकसित करने की घोषणा की। ताकि, हिंदी भाषी कलाकारों को उनके प्रदेश में ही काम मिल सके और उत्तर प्रदेश में अच्छी फिल्में बन सकें। योगी मुंबई यात्रा में मनमोहन शेट्टी, बोनी कपूर एवं सुभाष घई जैसे दिग्गज फिल्म निर्माताओं से मिलकर फिल्म सिटी निर्माण पर चर्चा करेंगे, ताकि, इस दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

Related Articles

Back to top button