ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कृषि कानूनों के वापसी की मांग के साथ TMC ने दी अंतरराष्‍ट्रीय मंच की दुहाई

नई दिल्‍ली। कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के प्रति समर्थन का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत राय ने सरकार से कृषि कानूनों की वापसी की मांग की और कहा कि इसके अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर देश को लेकर प्रतिक्रियाएं आएंगी। तृणमूल कांग्रेस ने देश में जारी किसानों के आंदोलन के मद्देनजर कृषि कानूनों की वापसी पर अपना समर्थन जताया है। पार्टी के दिग्‍गज नेता सौगत राय (TMC leader Sougata Roy) ने बुधवार को कहा, ‘आंदोलन करते किसान कृषि कानूनों की वापसी चाहते हैं। मुझे लगता है कि सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए। इन कानूनों पर अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी होंगी। मैंने कल की खबर देखी जिसमें कनाडा के प्रधानमंत्री ने किसानों के प्रति समर्थन जताया है।’

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के असंतुष्ट विधायक सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के पार्टी से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के अफवाह पर सौगत राय के बयान के बाद विराम लग गया। सौगत राय ने बताया, ‘हमने सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। पहले के निर्णय के अनुसार वे TMC में ही रहेंगे, इसमें भाजपा में शामिल होने का कोई सवाल नहीं। सुवेंदु इस मामले में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए अपनी इच्‍छा जाहिर कर देंगे। हमारे पास अभी भी 218 विधायक हैं और केवल एक ने पार्टी का साथ छोड़ा।

सौगत राय ने दावा किया है कि पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नाराज विधायक से बात कर उनकी समस्याओं को सुन लिया गया है, सांसद राय ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं। सौगत राय ने बताया कि सुवेंदु के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की खबर अफवाह मात्र है। उल्‍लेखनीय है कि सौगत राय ने प्रशांत किशोर, सुदीप बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ एक बैठक की जिसके बाद उनका यह बयान सामने आया है।

Related Articles

Back to top button