ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...
देश

बुरेवी तूफान को लेकर हाई अलर्ट पर तमिलनाडु और केरल, 4 दिसंबर को टकराने की संभावना

नई दिल्ली। तमिलनाडु और केरल पर चार दिसंबर को ‘बुरेवी’ तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उधर पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें इस आपदा से निपटने के लिए हरसंभव केंद्रीय सहयोग देने का भरोसा दिया है। इस बीच, कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली तथा मदुरै में एनडीआरएफ की टीमें भेज दी गई हैं और नागरकोइल में राहत शिविरें स्थापित की गई हैं।

भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी शाखा ने बताया है कि तूफान 4 दिसंबर को तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। इस कारण दक्षिण तमिलनाडु तथा दक्षिण केरल में तीन दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु के राज्य मंत्री आरबी उदयकुमार ने बुद्धवार को रामेश्वरम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सभी मछुआरे समुद्र से लौट आए हैं और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में जाने के लिए कहा गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन से फोन पर हुई बातचीत के बारे में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर वताया कि हमने बुरेवी तूफान से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की। केंद्र तमिलनाडु तथा केरल को हरसंभव सहयोग देगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।

आइएमडी ने एक बुलेटिन में कहा है कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है। विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।

Related Articles

Back to top button