ब्रेकिंग
सितंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में गिरावट का दावा: जानिए सोशल मीडिया की खबरों की असली सच्चाई Samsung Galaxy Buds On Price: सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन ईयरफोन, Gemini Live और Head Gestur... Jivitputrika Vrat 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, बन रहा वरीयान योग; देखें संपूर्ण... Chhavani Road Widening Indore: 60 फीट चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माण हटाए गए, अब सड़क निर्माण ... लद्दाख के अनछुए ठिकाने: सदियों पुराने मठ, शांत वादियां और आत्मिक सुकून का संगम Gurdaspur Accident: बब्बेहाली रोड पर चलती कार पर गिरी पेड़ की भारी टहनी, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; गाड... Faridkot Central Jail Search: फरीदकोट जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन, बैरकों से 20 मोबाइल और 30 नशीली गोलि... SDRF Search Operation Chhattisgarh: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर में हादसा, दूसरे बच्चे साहिल बर्मन... Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट सोना ₹700 महंगा; जानें आज के ताजा भाव Purandar Mishra Padyatra News: पिछले 28 सालों से निकाली जा रही है नशा मुक्ति यात्रा, हजारों लोगों ने...
देश

जजों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए हाई कोर्ट के पूर्व जज कर्णन गिरफ्तार

चेन्नई।  मद्रास और कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ महिलाओं और जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। वीडियो में कर्णन ने जजों और उनकी पत्नियों के खिलाफ टिप्पणी की है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सेंट्ल क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने उनके आवास से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भादवि की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उनपर महिलाओं को अपमानजनक रूप से पेश (निषेध) अधिनियम के अलावा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के लिए सूचना तकनीक अधिनियम की धारा 67 ए के तहत भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में एक महिला वकील ने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद कर्णन को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। जून 2017 में कर्णन एक महीने तक गिरफ्तारी से बचते रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवमानना का दोषी ठहराए जाने और छह माह साधारण कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद वे तमिलनाडु में कोयंबटूर से गिरफ्तार हुए थे। वह दिसंबर 2017 में कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल से रिहा हुए थे।

Related Articles

Back to top button