ब्रेकिंग
Chhattisgarh BJP News: स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर किरण सिंह देव ने दी जानकारी, 12 श्रेणि... Chhattisgarh Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' का कहर, बालोद और दंतेवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट; कर्म... Chhattisgarh Hockey League: जसकरण सिंह के 5 गोल के बावजूद बैलाडीला बुल्स की जीत अधूरी, संस्कारधानी स... Chhattisgarh ED Raid: रायपुर और दुर्ग में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कारोबारी नितिन डागा और ट्रांसपोर... Kanker News: कांकेर के बांसला गांव में स्थायी धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग, किसानों ने एडीएम को ... RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों की दरियादिली से बचा छात्रा का डॉक्टर बनने का सपना, देर रात खुलवा... Ranchi Weather Alert: चक्रवात 'अर्नब' के असर से रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान, ... Dhanbad Jail Raid: धनबाद मंडल कारा में जिला प्रशासन की औचक छापेमारी, उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व म... Ranchi Fire News: रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी भीषण आग, लाखों क... Dhanbad News: सरायढेला के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 22 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाय...
देश

विधान परिषद शिक्षक व स्नातक क्षेत्र चुनाव में भी भाजपा का परचम, ढहा शिक्षक संघों का किला

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव शिक्षक सीट पर शर्मा गुट का किला ढहा दिया है। गुरुवार से शुरु हुई विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक कोटे की 11 सीटों पर मतगणना शुक्रवार को भी जारी है। इस बार के चुनाव में भाजपा का दबदबा साफ दिखाई पड़ा। मेरठ से शिक्षक राजनीति के दिग्गज ओम प्रकाश शर्मा को तगड़ा झटका लगा है। मेरठ से आठ बार विधान परिषद सदस्य रहे ओम प्रकाश शर्मा खुद तो चुनाव हारे ही हैं, उनके गुट (शर्मा गुट) को भी अपेक्षित सफलता नही मिली है।

शिक्षक सीट पर मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के श्रीचंद शर्मा ने जीत दर्ज की है। बरेली-मुरादाबाद सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो विजयी रहे और लखनऊ में भी भाजपा के उमेश द्विवेदी को निर्णायक जीत मिली है। स्नातक सीट पर मतगणना जारी है

मेरठ में बना इतिहास

मेरठ मे शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को चुनाव अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है। श्री चंद ने आठ बार के विजेता रहे दिग्गज ओमप्रकाश शर्मा को पराजित किया है। मेरठ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने सभी वरीयता के मतों की गणना के बाद सर्वाधिक 8222 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आठ बार के विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश शर्मा को महज 3682 वोट मिले। श्रीचंद जीत के लिए निर्धारित 9,070 वोटों का आंकड़ा प्राप्त नहीं कर पाए, लिहाजा तड़के चार बजे सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपर आयुक्त रजनीश राय ने बताया कि चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगे गए हैं कि क्यों न भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया जाए।

सपा प्रत्याशी को बताने लायक भी नहीं मिले वोट : विधान परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी शिक्षक और स्नातक पद के लिए प्रत्याशी उतारा। यहां पर सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र को प्रथम चरण में 407, द्वितीय चरण में 345 और आखिरी चरण में 236 वोट मिले। इनको कुल 1088 वोट मिले हैं।

भाजपा के खाते में बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के हरि सिंह  ढिल्लो ने 7963 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 12827 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी संजय मिश्रा 4864 वोट ही पा सके। तीसरे चरण में सभी 26803 वोटों की प्रथम वरीयता की गिनती हो गई। इनमें 1250 निरस्त हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी मेहंदी हसन को महज 276 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र गंगवार को 1162 और राम बाबू शास्त्री ने 2016 मत हासिल किए। अभिषेक द्विवेदी और पुष्पेंद्र कुमार ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी थे, जिन्हें महज चार-चार वोट मिले।

शिक्षक लखनऊ खंड निर्वाचन से भाजपा के उमेश कुमार द्विवेदी विजयी

लखनऊ में शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश कुमार द्विवेदी को कुल 7065 मत मिले। इन्होंने डॉ महेंद्रनाथ राय को 3247 वोट से हराया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तड़के तक चली मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उमेश कुमार द्विवेदी ने जीत दर्ज की।

यहां कुल पड़े 17985 मतों में से 17077 वैध मतों की गिनती में गिनती में उमेश द्विवेदी को 7065 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी डा.महेंद्र नाथ राय को 3818 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उमाशंकर को 2238 प्रथम वरीयता मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी डा.आरपी मिश्र को 1975, शाह आलम खान को 1269 और सोहन लाल वर्मा को 986 मत मिले थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी को जीत दर्ज करने में सफल रहे।

आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते

आगरा में शिक्षक सीट एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। वह मंडी समिति में मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों के साथ जश्न मना रहे हैं। डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश कुमार वशिष्ठ को शिकस्त दी। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की मतगणना के दूसरे दिन शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आकाश अग्रवाल जीत गए हैं।

दूसरी वरीयता में डॉ आकाश को 6690 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ दिनेश वशिष्ठ को 4319 वोट मिले। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार दिनेश वशिष्‍ठ को 2376 वोटों से हरा दिया है। अब आकाश अग्रवाल को विजयी प्रमाण पत्र मिलना बाकी रह गया है। यहां पर गुरुवार रात करीब एक घंटे हंगामे के बाद देर शाम भाजपा प्रत्याशी ने पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किया, जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया। दूसरे चरण में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 5798 और भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ को 3685 वोट मिले। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 2718, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को 2601 वोट मिले थे। निवर्तमान एमएलसी जगवीर किशोर जैन पहले राउंड में ही मुकाबले से बाहर हो गए।

वहीं स्‍नातक सीट पर निर्दलयी प्रत्‍याशी डॉ हरि किशोर तिवारी आगे निकल गए हैं। स्नातक सीट पर रोचक मुकाबलेे के तीसरे चरण में निर्दलीय हरि किशोर को 11855 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी डॉ असीम यादव हैं, यादव को 11376 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह हैं, मानवेंद्र सिंह को 10144 वोट मिले हैं। तीसरे चरण में कुल 41994 वोट गिने जा चुके हैं। स्नातक सीट पर चौथे चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। इसमें करीब दो घंटे का समय लगेगा।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड में ध्रुव त्रिपाठी की हैट्रिक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के ध्रुव त्रिपाठी ने लगातार तीसरा चुनाव जीता है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 1935 मतों से दी शिकस्त। निर्दल राजीव यादव को तीसरा स्थान मिला। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश यादव चौथे स्थान पर रहे। ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बन गए हैं। उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 1935 मतों से पराजित किया।

ध्रुव को 11154 जबकि अजय सिंह को 9219 वोट मिला। चुनाव का फैसला दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ। 16 में से 14 प्त्यशी परिणाम की दौड़ से बाहर (एलिमिनेट) होते गए। नई पेंशन के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने 4529 मत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव रहे, उन्हेंं 2667 वोट मिले। मंडलायुक्त/ रिटर्निंग अधिकारी जयंत नार्लीकर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव विजयी

एमएलसी वाराणसी खंड शिक्षक कोटे की सीट पर समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा गुट के डा. प्रमोद कुमार मिश्र को 418 वोट से शिकस्त दी। लाल बिहारी को 7248 वोट तो वहीं मिश्र को 6830 वोट मिले।

जीत का कोटा पूरा न करने व प्रमोद मिश्रा की आपत्ति के कारण अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है। आयोग से अनुमति मांगी गई है। शिक्षक सीट पर पिछले 10 साल से काबिज निवर्तमान विधायक चेतनारायण सिंह मतगणना के प्रारंभ से अंत तक तीसरे स्थान पर ही बने रहे । वहीं स्नातक सीट पर भी सपा बढ़त बनाए हुए है। सपा के आशुतोष सिन्हा 11510 वोट पाकर भाजपा के केदार सिंह से 2140 वोट से आगे हैं। केदार सिंह को 9370 वोट मिले हैं। पहड़िया मंडी में  कड़ी सुरक्षा के बीच पिछले 25 घंटे से वोटो की गिनती जारी है। अभी शाम तक चलने की उम्मीद है। स्नातक सीट पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 हजार 498 वोट पड़े हैं। जीत के लिए कोटा निर्धारित कर दिया गया है। गिनती जारी है।

खंड स्नातक की दो सीट पर भाजपा आगे

खंड स्नातक की पांच सीटों पर गिनती जारी है। इलाहाबाद-झांसी और आगरा की ही मतगणना शुरू हो सकी थी। तीन चरण की मतगणना के बाद चार बार के विधायक व भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा 652 मतों से आगे थे। आगरा की मतगणना देर रात शुरू हो गई, जिसमें भाजपा के मानवेंद्र सिंह आगे थे। लखनऊ, मेरठ, व वाराणसी खंड स्नातक की मतगणना अभी शुरू नहीं हो सकी थी। मेरठ में रात बंडल बनाने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button