ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

केएल राहुल ने विराट, बाबर व फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी की, ओपनिंग पोजीशन पर आते ही किया धमाल

नई दिल्ली। केएल राहुल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में निराश किया, लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में कैनबरा में जैसे ही उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला उन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। इस पारी की मदद से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे किए। केेएल राहुल ने कैनबरा में पहले टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली, बाबर आजम व आरोन फिंच की बराबरी भी कर ली। विराट, बाबर व फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन 39 पारियों में पूरे किए थे और अब केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया। अब वो भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इस मामले में इन तीनों खिलाड़ियों की बराबरी पर आ गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज- 

केएल राहुल – 39 पारी

विराट कोहली – 39 पारी

बाबर आजम – 39 पारी

आरोन फिंच – 39 पारी

टी20 इंटरनेनशल में 39 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं जबकि विराट कोहली इस मामले में पहले स्थान पर हैं।

39 टी20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन-

1552 – विराट कोहली

1530 – आरोन फिंच

1527 – बाबर आजम

1512 – केएल राहुल

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों में केेएल को छोड़कर अन्य शीर्षक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा। टीम के दूुसरे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं विराट कोहली महज 9 रन ही बना पाए। संजू सैमसन ने 15 गेंदों पर 23 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन वो अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए। वहीं आइपीएल में अच्छी फॉर्म में रहे मनीष पांडे ने भी सिर्फ 2 रन ही बनाए। वनडे सीरीज में कमाल की फॉर्म में रहे हार्दिक पांड्या ने भी निराश किया और 15 गेंदों पर 16 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे।

वहीं आखिरी वक्त पर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली और 23 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच पाई और 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button