ब्रेकिंग
जैसलमेर हादसा: 'मानक ताक पर रखकर बनी थी बस', जांच कमेटी ने माना- इमरजेंसी गेट के सामने लगाई गई थी सी... 'कांतारा चैप्टर 1' ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार, विक्की कौशल की 'छावा' से महज... वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा, ... शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, सेंसेक्स और निफ्टी... त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे? UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट, जानिए 20 मीटर की ... दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए 'द... प्रदूषण का 'खतरा' घर के अंदर भी! बढ़ते AQI से बचने के लिए एक्सपर्ट के 5 आसान उपाय, जानें कैसे रखें ह... शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है? जानें... गुजरात में बड़ा सियासी फेरबदल! भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट ने ली शपथ, पूरी हुई 25 मंत्रियों की लिस्ट...
देश

BJP National President JP Nadda का दून दौरा, लेंगे कार्यकर्ताओं के मन की थाह और प्रबुद्धजनों से फीडबैक

देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देशव्यापी 120 दिनों के प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को उत्तराखंड से हो गई। शनिवार को वे देहरादून पहुंचे। देहरादून की सीमा में प्रवेश करते ही नेपाली फार्म से मानव श्रृंखला बनाकर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। दून में तीन में वह एक के बाद 13 बैठकों में शिरकत करेंगे। वह सरकार व संगठन से विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे तो प्रबुद्धजनों से फीडबैक भी लेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के मन की थाह लेंगे। यह भी पहली बार होगा, जब इस दौरान एक बैठक में बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ मंच साझा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नड्डा शनिवार को सुबह हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक कोविड के नियमों का पालन करते हुए जगह-जगह मानव श्रृंखला बनाकर उनका स्वागत किया गया जाएगा। स्वागत भी थीम आधारित होगा। कहीं उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की झलक पेश की जाएगी, तो कहीं पर्यटन, पर्यावरण आदि विषयों पर। देहरादून पहुंचने के बाद साढ़े 11 बजे से उनकी बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।

नड्डा शनिवार को सबसे पहले बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री व जिलाध्यक्षों के साथ राजनीतिक परिचर्चा (विचारधारा, राजनीतिक दृष्टिकोण एवं दिशा) और बूथ के छह कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह दायित्वधारियों, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर और सहकारी बैंकों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। शाम पौने चार बजे वह हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में अंबेडकरनगर मंडल (राजपुर रोड विस क्षेत्र) की बैठक लेंगे। शाम पांच बजे आइआरडीटी सभागार सर्वेचौक में उनका प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम है। शाम पौने सात बजे से वह बीजापुर सेफ हाउस में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, और प्रदेश महामंत्री संगठन के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। सवा आठ बजे वह रात्रि विश्राम के लिए ओएनजीसी गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगे।

नड्डा छह दिसंबर को सुबह तिलक रोड स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ जलपान करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। साढ़े 10 बजे से वह बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यालय व विभागों की समीक्षा करेंगे। सवा दो बजे वह सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्रीनगर कांवली रोड देहरादून में बूथ समिति की बैठक लेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से आइआरटीडी सभागार सर्वेचौक से बूथ अध्यक्ष से ऊपर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। शाम सवा पांच बजे से वह बीजापुर गेस्ट हाउस में सोशल मीडिया वालंटियर की बैठक लेंगे।

सात दिसंबर को वह सुबह 10 बजे से बीजापुर गेस्ट हाउस में आजीवन सहयोग निधि व कोष पद्धति के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश महामंत्री संगठन, प्रदेश प्रभारी, कोषाध्यक्ष व आर्थिक समिति के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद सवा ग्यारह बजे से वह मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विमर्श करेंगे। सवा दो बजे से वह भाजपा की कोर कमेटी के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति के संबंध में चर्चा करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह है। उनका यह दौरा हर दृष्टि से ऐतिहासिक है। उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता मिशन 2022 को फतह करने के लिए नई ऊर्जा के साथ जुटेंगे। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशव्यापी प्रवास कार्यक्रम की उत्तराखंड से शुरुआत कर देवभूमि के प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। उनके इस दौरे से प्रदेश में भाजपा कार्यककर्ताओं में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होगा।

वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। उनकी अगुआई में उत्तराखंड में भाजपा 2022 में होने वाले विस चुनाव में फिर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।

Related Articles

Back to top button