ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
देश

आर्मी चीफ नरवाणे सऊदी अरब और UAE के 4 दिवसीय दौरे पर, खुलेंगे रक्षा सहयोग के रास्ते

भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवाणे रविवार को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। जनरल नरवणे का सऊदी और UAE का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। आर्मी चीफ नरवाणे के दौरे से सऊदी और UAE के बीच रक्षा संबंध और गहरे होंगे। मिली जानकारी के अनुसार नरवणे सऊदी अरब और यूएई में दो-दो दिन रहेंगे और दोनों देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही वे सऊदी में ‘नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी’ में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी 24 नवंबर को बहरीन और UAE के तीन दिवसीय दौरे पर गए थे। यह पहली बार है जब  कोई भारतीय सेना प्रमुख सऊदी अरब का दौरा कर रहा है। आर्मी चीफ नरवाणे की यह इस साल की तीसरी विदेश यात्रा है।

सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग के रास्ते खुलेंगे
आर्मी चीफ नरवाणे के इस दौरे से भारतीय सेना के लिए सऊदी अरब के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के रास्ते खुल जाएंगे। भारत के बाद सऊदी अरब है जो दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है, ऐसे में दोनों देश मिलकर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी एक-दूसरे को सहयोग कर सकते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ मिलियन भारतीय प्रवासियों में से अधिकांश लोग इन दोनों पश्चिम एशियाई देशों में रहते  हैं। ऐसे में इस यात्रा को भारत के पश्चिम एशिया के बाहरी हिस्से में पहुंच के रूप में देखा जा रहा है।

जब पाकिस्तान ने सऊदी को धमकी
कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान और सऊदी अरब में दरार पड़ी। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सऊदी को धमकी दी थी कि अगर वो कश्मीर पर नेतृत्व नहीं करेगा तो वो अपने साथ खड़े मुस्लिम देशों के साथ अलग से बैठक बुलाने पर मजबूर होगा। पाकिस्तान के ऐसे तेवर पर सऊदी ने पाकिस्तान से तीन अरब डॉलर का कर्ज लौटाने के लिए कह दिया था। इसके बाद सऊदी को मनाने के लिए पाकिस्तान ने अपने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को भेजकर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन यह असफल रहा।

Related Articles

Back to top button