ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
खेल

अक्षर पटेल व आर अश्विन के सामने फिर फेल हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज, स्पिनर्स ने झटके 8 विकेट

नई दिल्ली। भारत व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज 205 रन पर ऑलआउट हो गए। इस पारी में इंग्लैंड के जो 10 विकेट गिरे उसमें से 8 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए जबकि दो विकेट टीम के तेज गेंदबाज मो. सिराज के खाते में गया। चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्पिनरों के खिलाफ हथियार डाले उससे तो यही लगता है कि इस पिच पर भी स्पिनर्स के लिए काफी कुछ है।

भारतीय स्पिनर्स ने लिए आठ विके

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा और अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। अक्षर पटेल ने जैक क्राउली, सिब्ले, डेनियल लारेंस और डोम बेस को आउट किया। उन्होंने 26 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट चटकाए और 7 ओवर मेडन भी फेंके। अश्विन के बाद विकेट लेने के मामले में आर अश्विन दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने तीन विकेट झटके। अश्विन ने कुल 19.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 47 रन दिए और तीन विकेट लिए। अश्विन ने पहली पारी में इंग्लैंड के ओली पोप, फोएक्स और जैक लीच को अपना शिकार बनाया।

अक्षर व अश्विन के अलावा टीम के तीसरे स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। उन्होंने 7 ओवर में 14 रन देकर एक सफलता अर्जित की और सबसे घातक साबित हो रहे बेन स्टोक्स को LBW आउट कर दिया। इन तीनों स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाज मो. सिराज ने दो विकेट चटकाए और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया। सिराज ने 14 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा को एक भी विकेट नहीं मिली। उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और 23 रन दिए। इंग्लैंड की तरफ से सबसे बड़ी पारी बेन स्टोक्स ने 55 रन की खेली। जो रूट सिर्फ 5 रन पर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button