ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मध्यप्रदेश

इंदौर में मैसेज पर पत्नी को तीन तलाक, पति पर एफआइआर दर्ज

इंदौर ।   शहर के खजराना थाना में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पति ने फोन पर तलाक…तलाक…तलाक कहा और फिर मैसेज भी लिख भेजा। आरोपित पूर्व से शादीशुदा भी है और उसने महिला को विवाह संबंधित एक साइट के जरिए फंसाया था। खजराना पुलिस के मुताबिक हबीब कालोनी निवासी निलोफर की शिकायत पर इमरान निवासी अरावली अजमेर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि इमरान से नवंबर 2020 में मुस्लिम रिति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद वह विवाद करने लगा था। बात ज्यादा बढ़ी तो आरोपित ने 29 जनवरी को फोन पर ही तलाक दे दिया। उसने कहा कि वह अब उसका पति नहीं रहा। उसने मैसेज पर भी तलाक..तलाक..तलाक लिखकर भेजा। निलोफर मंगलवार को थाने गई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

शादी डाटकाम पर हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक निलोफर की पहले दो शादियां हो चुकी है। उसके दोनों पतियों से तीन बच्चे भी है। वह खजराना में रेस्त्रां पर रोटियां बनाने का काम करती है। आरोपित इमरान से उसकी शादी डाटकाम पर मुलाकात हुई थी। इमरान ने उसे कुंवारा बताया और शादी के लिए तैयार हो गया। उसने निलोफर से कहा कि वह उसके तीनों बच्चों की देखभाल करेगा। निलोफर उसकी बातों में आ गई और इमरान को इंदौर बुला कर मुस्लिम रिति रिवाज से विवाह कर लिया। कुछ दिनों बाद निलोफर को पता चला इमरान तो शादीशुदा है। निलोफर ने इस बात पर आपत्ति ली तो आरोपित ने गुस्से में फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के कथन लिए जा रहे है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button