ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

पंद्रह दिनों से खेतों में घूम रहे जख्मी बायसन की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर

इटारसी। पिछले एक पखवाड़े से पथरोटा-जमानी के बीच खेतों में विचरण कर रहे बायसन की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह तीखड़ के पास एक किसान के सरसों के खेत में बायसन मृत अवस्था में बरामद हुआ। इस मामले में वन विभाग की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि  बायसन की लोकेशन इंटरनेट मीडिया पर कई दिनों से वायरल की जा रही थी। जानकारी होने के बावजूद वन विभाग के अफसरों ने बायसन का रेस्क्यू करने या उसके इलाज का प्रबंध नहीं किया। लगातार ठंड में घूम रहे बीमार बायसन की मौत इसी वजह से हुई है। जुझारपुर निवासी किसान दिनेश मेहतो ने बताया कि मंगलवार को यह बायसन तीखड़ निवासी किसान संजय साहू के खेत में मृत अवस्था में मिला है, इसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अफसरों को भी इस मामले की जानकारी थी, लेकिन अफसर लगातार कार्यक्षेत्र का मामला बताकर टालामटोली करते रहे। इस लापरवाही के कारण बीमार बायसन ने दम तोड़ दिया। बायसन एसटीआर में पाया जाने वाला दुर्लभ संरक्षित जीव है।

नहर में बहकर आया था

ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 दिनों पहले रात में यह बायसन पथरोटा नहर के पास पानी में फस गया था। आशंका है कि वह पानी में बहकर आया था, बमुश्किल बाहर निकलने के बाद लगातार वह जुझारपुर, देहरी, जमानी रोड के खेतों में नजर आ रहा था। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार अमूमन बायसन अकेले नहीं रहते हैं। बायसन भटकते हुए शहरी सीमा तक आ गया था, लेकिन वह भीड़भाड़ देखकर भी जंगल में नहीं जा रहा था। संभवत: वह बीमार था, समय रहते वन विभाग उसे पकड़कर उसका समुचित इलाज कराता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बताया गया है कि किसी संक्रमण या बीमारी के चलते वह असहज होकर यहां विचरण कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बायसन को क्षेत्र में जंगली भैंसा के रूप में पहचाना जाता है। एसटीआर के चूरना-मढ़ई में जंगल सफारी के दौरान बायसन नजर आते हैं, लेकिन कभी खेतों तक इन्हें नहीं देखा गया। यह बायसन जंगल से भटकते हुए यहां तक आ गया था, इसके बाद वह जंगल नहीं लौटा। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। इंटरनेट मीडिया पर भी किसानों ने वन विभाग के अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। एसटीआर के बोरी प्रबंधक धीरज सिंह चौहान ने बताया कि बायसन पर नजर रखी जा रही थी, वन क्षेत्र सामान्य के अधिकारियों को उसके मूव्हमेंट की खबर थी।

Related Articles

Back to top button