ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
मनोरंजन

मराठी और हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन

नई दिल्ली। मराठी और हिंदी फिल्मों के वरिष्ठ कलाकार रवि पटवर्धन का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। 06 सितंबर 1937 तो जन्मे रवि पटवर्धन की उम्र 83 साल थी। रविवार सुबह एक्टर ने आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो शनिवार (5 दिसंबर) शाम से ही रवि पटवर्धन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया। हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद की एक्टर की तबीयत में कोई सुधार नहीं आया जिसका बाद आज उनका निधन हो गया। बताया जहा है कि इससे पहले मार्च में भी एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था, हालांकि वो तब ठीक हो गए थे।

रवि पटवर्धन सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता थे जिन्होंन न सिर्फ मराठी फिल्मों में बल्कि हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में अभी काम किया था। आखिरी बार रवि मराठी सीरियल में एक दादा का रोल निभाते नज़र आए थे। दमदार अभिन्य से बल पर इंडस्ट्री में अपनी एक ख़ास जगह बनाने वाले रवि ने अपने करियर में 150 से भी ज्यादा ड्रामा और 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जिसमें उन्होंने पुलिस अफसर, गांव के सरपंच, पिता, दाद हर तरह का रोल किया। रवि का इस तरह दुनिया से रुख़्सत होने जाना ज़ाहिर के मराठी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।

मोहित बघेलआपको बता दें कि साल 2020 पूरे देश के लिए तो एक बुरा समय साबित हुआ ही है, लेकिन इंडस्ट्री के लिए ये साल काफी मनहूस रहा है। इस साल इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकारों ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर लीं। इरफ़ान ख़ान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सरोज ख़ान, वाजिद ख़ान, आसिफ बसरा, …ये वो जाने माने हिंदी कलाकार हैं जो इस साल इस दुनिया से रुख़सत हो गए।

Related Articles

Back to top button