ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 391 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 96 लाख पार

देश में कोरोना मामले बढ़कर 96.77 लाख के पार चले गए हैं, लेकिन 91.39 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में अब चार लाख से कम लोगों का ही कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में covid-19 के 32,981 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 96,77,203 हो गए।

वहीं 391 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,40,573 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 3,96,729 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.10  प्रतिशत है। उसके अनुसार 91,39,901 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही, देश में मरीजों के ठीक होने की दर 94.45 प्रतिशत है, वहीं covid-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 6 दिसंबर तक 14,77,87,656 नमूनों की covid-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,01,081 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया।

Related Articles

Back to top button