ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

बाइडन ने कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल को स्वास्थ्य मंत्री नामित किया

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल जेवियर बेसेरा को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर चुना है। बेसेरा किफायती स्वास्थ्य देखभाल संबंधी कानून के समर्थक रहे हैं और अब वह बाइडन प्रशासन में कोरोना वायरस के खिलाफ देश की मुहिम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बेसेरा (62) ऐसे पहले लातिन अमेरिकी होंगे जो स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा विभाग का नेतृत्व करेंगे। इस विभाग का बजट एक हजार अरब डॉलर से अधिक है और इसमें 80,000 कर्मचारी हैं।

यह विभाग 13 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के लिए दवा एवं टीका, आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान, स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों के लिए काम करता है। ट्रंप प्रशासन ने हाल में ‘ओबामा केयर’ को खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कैलिफोíनया के अटॉर्नी जनरल के तौर पर बेसेरा ने इसका बचाव किया। अब यह मामला अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में है, जिस पर अगले वर्ष फैसला आने की संभावना है।

पूर्व डेमोक्रेट सांसद बेसेरा ने 2009-2010 के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा के स्वास्थ्य कानून को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन ने सेंटर फॉर डिजीज एंड कंट्रोल (सीडीसी) के मुखिया के तौर पर हार्वर्ड के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. रोसेल वेलेंस्की को नामित किया है। वेलेंस्की की नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button