ब्रेकिंग
रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा: नहर में डूबे 25 वर्षीय आशुतोष का 12 घंटे बाद मिला श... Haryana Blood Donation Record: लगातार तीसरे साल रक्तदान में देश में नंबर-1 बना हरियाणा, 1 अक्टूबर को... Kaithal Crime News: कलायत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA का छापा, पटाखों से भरा ट्रक-पिकअप पकड़ा; 4 ... Kurukshetra Murder Case: शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने 3 चाकुओं से गोदा पति का पेट, छत से कूदकर... Nuh News: नूंह में मिलावटी पनीर माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 4 डेरियों से 7,500 किलो नकली पनीर ... Faridabad Fire News: फरीदाबाद में दो जगहों पर भीषण आग, डबुआ-पाली रोड की रबर फैक्ट्री में जलीं 2 गाड़... Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में हर महीने मिलेगी ₹5000 तक पेंशन, जानें ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन... Korba Crime News: कोतवाली थाने में 'आज जेल होई, कल बेल होई' गाने पर महिला ने बनाई रील, पुलिस ने की प... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बस्तर और रायपुर-दुर्ग संभाग में भा... CGPSC 2003 Scam: छत्तीसगढ़ पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 15 अधिकारियों पर चा...
देश

राष्‍ट्रपति कोविंद से मिलेंगे विपक्ष के नेता, चर्चा का मुद्दा होगा किसान आंदोलन

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध की लहर देश में फैली हुई है। केंद्र के साथ किसान नेताओं के वार्ता का दौर जारी है।  इस क्रम में बुधवार को विपक्षी नेताओं का एक दल राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) से मुलाकात करेगा। इन विपक्षी नेताओं में शरद पवार (Sharad Pawar) , सीताराम येचुरी (Sitaram Yechuri), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हैं। इन्‍होंने  किसान आंदोलन को लेकर उनसे मिलने का समय मांगा था।

बता दें कि आज किसानों के आंदोलन का चौदहवां दिन है और आज केंद्र के साथ किसान नेताओं के छठे राउंड की वार्ता होने वाली थी जिसे टाल दिया गया है। दरअसल, सरकार की ओर से आज किसानों को लिखित प्रस्‍ताव दिया जाएगा जिसपर वे विचार करेंगे।

सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने बताया था कि विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बुधवार शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेगा। उन्होंने कहा,’प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार और अन्य शामिल होंगे। COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण केवल 5 लोगों को मिलने की अनुमति दी गई है।’

राष्ट्रपति कोविंद से मिलने से पहले ये सभी विपक्षी दल के नेता कृषि कानूनों पर एकसमान रुख तैयार करेंगे। इस मुलकात के लिए विपक्षी दलों में एनसीपी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं। इस सभी दलों ने किसानों के ‘भारत बंद’ का समर्थन किया था।

8 दिसंबर को भारत बंद की मियाद खत्‍म होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने भी किसान नेताओं से मुलाकात की लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। गृहमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद मंगलवार देर रात अख‍िल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मुल्ला ने बताया कि कि बुधवार को सरकार और किसानों के बीच होने वाली छठे राउंड की वार्ता को रद कर दिया है।

Related Articles

Back to top button