ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मनोरंजन

सुशांत सिंह केस में अब तक के सबसे बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और मुंबई में छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त कर लिया। एनसीबी के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि राजपूत की मौत से जुड़े मामले में मादक पदार्थ की यह सबसे बड़ी बरामदगी है।  अधिकारी ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला समेत कुछ इलाकों में छापेमारी के बाद आरोपी रीगल महाकाल को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में जांच एजेंसी की टीम ने यह अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की मलाना क्रीम जब्त की गयी। छापे की कार्रवाई जारी है। छापे के दौरान एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके बारे में ज्यादा विवरण उपलब्ध नहीं है। मामले में मादक पदार्थ के कुछ तस्करों से पूछताछ के दौरान महाकाल का नाम सामने आया था। महाकाल मामले में एक आरोपी अनुज केशवानी को मादक पदार्थ की आपूर्ति करता था।

केशवानी को भी नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। राजपूत इस साल जून में बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत मिले थे। एनसीबी बॉलीवुड के कुछ हिस्से में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल के बारे में जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद यह छानबीन शुरू की गयी थी। मामले में राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के कुछ कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button