ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

तेलंगाना स्‍कूलों में पढ़ाई जाए सोनिया गांधी की बायोग्राफी, राज्‍य के गठन में रहा उनका अहम योगदान: AICC

हैदराबाद। तेलंगाना के स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों को कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की जीवनी पढ़नी होगी। दरअसल राज्य के स्‍कूलों में लागू पाठ्यक्रम में कांग्रेस अध्‍यक्ष की जीवनी को शामिल करने की अपील की गई है।

कांग्रेस अध्‍यक्ष के 74वें जन्‍मदिन के मौके पर बुधवार, 9 दिसंबर को तेलंगाना ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के प्रवक्‍ता श्रवण दासोजु (Sravan Dasoju) ने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव से इस बात का आग्रह किया है। वर्ष 2014 में के चंद्रशेखर राव ने ही कहा था कि तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी को सारा क्रेडिट जाता है और इसे कोई दूसरा नहीं छीन सकता। प्रवक्‍ता ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री राव ने राज्‍य के गठन के बाद विधानसभा में कहा था कि ‘सोनिया गांधी के बगैर तेलंगाना का अस्‍तित्‍व नहीं।’

तेलंगाना सरकार पर कांग्रेस का आरोप

तेलंगाना सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रवक्‍ता ने कहा कि इसके बदले में KCR सरकार ने कुछ नहीं किया। जब संप्रग (UPA) सरकार सत्‍ता में थी तब तेलंगाना के गठन के लिए कांग्रेस ने जीतोड़ मेहनत की। उन्‍होंने कहा, ‘इस योगदान और प्रतिबद्धता के लिए हमारा फर्ज बनता है कि हम पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को सम्‍मान दें और एक यादगार उपहार के रूप में स्‍कूली पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल करें। हालांकि तेलंगाना के गठन से सबसे अधिक फायदे में रहने वाले के चंद्रशेखर राव की ओर से उनके सम्‍मान में कुछ नहीं किया गया और न ही वे इस ओर को रुचि दिखा रहे हैं।’

KCR सरकार ले रही है क्रेडिट: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष

आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के एक साल बाद वर्ष 2015 के मई में राज्‍य की गठन से जुड़ा एक नया पाठ कक्षा दसवीं की इतिहास के सिलबस में शामिल किया गया। ‘The movement for formation of Telangana state’ नामक इस पाठ में 2009 में केसी राव के उपवास से लेकर राज्‍य के गठन तक का विवरण है लेकिन इसमें कहीं भी कांग्रेस या इसकी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का जिक्र नहीं।’

Related Articles

Back to top button